गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आबकारी टीम ने जब्त की अवैध मदिरा

निवाड़ी : मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में आबकारी टीम ने दबिश देकर 50 लीटर अवैध मदिरा जब्त की है। आबकारी विभाग के सूत्रों ने आज बताया कि कल मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी टीम ने निवाड़ी और ग्राम चानावनी में दबिश देकर 50 लीटर देशी मदिरा एवं 500 किलोग्राम लाहान जब्त किया। जब्त मदिरा और लाहन का आनुमानित बाजार मूल्य 57 हजार 500 रुपये है। जब्त लाहन का सेंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी वि के चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के परिपरेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार विश्कर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *