गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय में पर्यावरण अनुकूल हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की प्रर्दशनी का आयोजन

दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ पी. कृष्णमूर्ति ने प्रर्दशनी का किया उद्घाटन

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के सदस्य प्रर्दशनी में हुए शामिल

लोगों को यमुना के प्रति जागरूक करने की मुहीम ला रही रंग

बेकार सामानों से बनाएं गए उत्कृष्ट उत्पाद, रीयूज़ का दिया सन्देश

प्रर्दशनी को लेकर डीजेबी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिखाया जोरदार उत्साह

नई दिल्ली, 4 मार्च, 2023

दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली जल बोर्ड के विभिन्न विभागों के निर्देशक और अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने पी कृष्णमूर्ति और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को हैंडीक्राफ्ट उत्पादों का उपहार देकर प्रदर्शनी में उनका स्वागत किया। पी कृष्णमूर्ति ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ इस प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों पर जाकर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत की और उनसे उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की जानकारी ली। पी. कृषणमूर्ति ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। पी.कृष्णमूर्ति स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा बनाए गए पर्यावरण अनुकूल हैंडीक्राफ्ट उत्पादों से काफी प्रभावित हुए उन्होंने इन प्रयासों को पर्यावरण और यमुना की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रदर्शनी के जरिए लोगों को पर्यावरण और यमुना के प्रति किया जागरूक

इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने अलग-अलग स्टाल लगाकर अपने पर्यावरण अनुकूल हैंडीक्राफ्ट उत्पादों जैसे जूट और कपड़े के बैग, फूलों और सब्जियों से बनाए गए प्राकृतिक रंग, सीड्स बॉल, सीड्स कैप से बने पेपर पेन, हैंडमेड साबुन, मिट्टी की ज्वेलरी और खिलौने, मधुबनी पेंटिंग और कपड़े एवं सजावट के लिए इस्तेमाल सामान इत्यादि का प्रदर्शन किया। इन उत्पादों में से ज्यादातर उत्पादों को बनाने के लिए दोबारा से ऐसे सामानों का इस्तेमाल किया गया जिन्हें लोग बेकार और कूड़ा – कचरा समझकर कूड़ेदान या नदी में फेंक देते हैं। प्रदर्शनी को लेकर लोगों ने खासा उत्साह दिखाया और लोगों ने ना सिर्फ सामानों को रीयूज कर बनाए गए उत्पादों की जानकारी ली बल्कि लोगों ने प्रदर्शनी में जमकर खरीदारी भी की। प्रदर्शनी में आए लोगों ने बताया कि वो इस प्रदर्शनी में आकर बेहद खुश है और उनको इस प्रदर्शनी में आकर पता चला कि कई बेकार सामानों को फेंकने के बजाय उनका दोबारा से इस्तेमाल कर सुंदर उत्पाद बनाए जा सकते हैं और ऐसा करने से साथ में पर्यावरण और यमुना को भी साफ रखने में मदद मिल सकती है।

प्रदर्शनी मे 11 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के उत्पादों का प्रदर्शन

इस प्रदर्शनी में दिल्ली जल बोर्ड के “पार्टनर एनजीओ” से जुड़े कुल 11 स्वयं सहायता समूह के सदस्य शामिल हुए। दिल्ली जल बोर्ड की 4 “पार्टनर एनजीओ” हरियाली सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट, सोशल नेटवर्क इंडिया, रूलर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी और गंगा देवी शैक्षिक सोसाइटी दिल्ली में जगह-जगह लोगों को पर्यावरण और यमुना के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह के जरिए महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। इन स्वयं सहायता समूहों में गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को शामिल कर उनके सामाजिक और आर्थिक स्तर को मजबूती प्रदान करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाएं जा रहे है। दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय में आयोजित की गई स्वयं सहायता समूह की इस प्रदर्शनी का उद्देश्य इन सदस्यों की कला और बुनियादी कौशल को मंच प्रदान कर उनको आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *