गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक्ज़िम बैंक ने मालदीव को प्रदान की 10 करोड़ डॉलर की ऋण-व्यवस्था

नयी दिल्ली : भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्‍ज़िम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मालदीव सरकार को 10 करोड़ डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। एक्जिम बैंक ने आज यहां बताया कि यह ऋण-व्यवस्था विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रदान की गई है। इस ऋण-व्यवस्था करार पर रविवार को माले में आयोजित एक कार्यक्रम में हस्ताक्षर किये गये। इस परप मालदीव के वित्त मंत्री इब्राहिम अमीर और एक्जिक बैंक के महाप्रबंधक निर्मित वेद ने हस्ताक्षर किए।
इसके साथ ही एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से मालदीव सरकार को अब तक 1.43 अरब डॉलर की कुल छः ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। मालदीव सरकार को प्रदत्त ये ऋण-व्यवस्थाएं ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना, जल एवं सीवरेज परियोजना, अड्डू विकास परियोजना, अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परियोजना, रक्षा परियोजनाओं, गुलीफल्हु बंदरगाह परियोजना, हनिमाधू हवाई अड्डा परियोजना, गन हवाई अड्डा परियोजना, मत्स्य परियोजना, सड़क निर्माण परियोजना एवं खेल संबंधी बुनियादी ढांचागत विकास के लिए प्रदान की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *