गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतिशबाजी की दुकान में धमाका, दो मरे, दो गंभीर

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के इस्लामनगर क्षेत्र में सोमवार को आतिशबाजी की दुकान में हुये विस्फोट में मांं बच्चे की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहल्ला बिल्सी रोड पर असगर नाम का व्यक्ति अपने दो मंजिला घर के नीचे बनी दुकान में आतिशबाजी बनाकर बेंचने का कार्य किया करता है। ये शादी ब्याह में आतिशबाजी चलाने का कार्य किया करता था। दुकान के ऊपर ही इसका घर था जिसमे इसका परिवार रहा करता था। आज अचानक दुकान में आग लग गई जिसमें हुए विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान भरभरा के गिर गया।
मलबे में असगर के परिवार के चार लोग दब गये जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया जिसमें से दो बच्चों और एक महिला क़ो बाहर निकाल लिय़ा गया है ।इस हादसे में महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है, साथ ही दो बच्चियों का इलाज चल रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस्लामनगर थाने के कस्बा क्षेत्र के बिल्सी रोड पर असगर नाम का व्यक्ति अपने घर में पटाखे की दुकान चलाता था असगर शादी ब्याह में पटाखे छुड़ाने का काम करता है दुकान के ऊपर बने घर में उसका परिवार रहा करता था l आज असगर कहीं बाहर गया हुआ था इस दौरान अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई जिससे अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग धराशाई हो गई जिससे मौके पर अफरातफरी फैल गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर छह जेसीबी की मदद से मलवा हटाने का कार्य शुरू किया गया। बताया जाता है कि असगर की पत्नी व दो बच्चों को मलबे से निकाल लिया गया है। एक बच्चा अभी भी मलबे में दबा हुआ है जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गये ।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस हादसे में असगर की पत्नी सलामत(45) और बेटे तैमूर(14) की मौत हो गई है।दो बच्चियों का इलाज चल रहा है।नगर में आतिशबाजी की दुकान कैसे चल रही थी और लाइसेंस था या नही ये जांच के बाद साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *