गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुंछ में विस्फोट, वाहन क्षतिग्रस्त

जम्मू : जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में हुए विस्फोट में जिला विकास परिषद के एक सदस्य का निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीडीसी सदस्य सोहेल मलिक के सुरनकोट स्थित घर के सामने चहारदीवारी के भीतर रहस्यमय विस्फोट हुआ। घटना में किसी के घायल होने की रिपोर्टें नहीं है लेकिन मलिक का निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *