गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाकेबंदी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर गाड़ी को जप्त किया है लेकिन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। एक दिन पूर्ण 3 दिसंबर को सीकर में हुई गैंगरटर राजू ठेहट की हत्या के दौरान बानसूर थाने के सामने कोटपूतली रोड पर ए श्रेणी की पुलिस ने नाका बंदी की उसी दौरान कोटपुतली की ओर से आ रही एच आर नंबर की मारुति स्विफ्ट गाडी के चालक ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर गाड़ी को वापस ले जाने लगा तभी पुलिस को शक हुआ।
पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए करीबन 15 किलोमीटर दूर सुनसान जगह साबी नदी फूटा जोहड के पास गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने उसी वक्त स्विफ्ट गाड़ी की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पकड़ी। बरामद विस्फोटक सामग्री में 8 कार्टून जिलेटिन छडके प्रत्येक कार्टूनों में 200 छठे मिली जिनका कुल वजन 200 किलो बताया गया है। दो डब्बे डेटोनेटर के मिले 200 डॉट इन ए ट बरामद किए हैं वही तीन प्लास्टिक पॉलिथीन में करीबन 75 विस्फोटक बत्तियां मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *