गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मई में निर्यात 10.3 फीसदी घटकर 34.98 अरब डॉलर

नई दिल्ली : प्रमुख उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के बीच इस साल मई में भारत का निर्यात 10.30 प्रतिशत गिरकर 34.98 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 में भारत का आयात 57.10 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार घाटा पांच महीने के उच्चतम स्तर 22.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
इंजीनियरिंग सामान और रेडीमेड कपड़ों जैसी प्रमुख वस्तुओं में गिरावट से इस वर्ष अप्रैल में भारत का वस्तु निर्यात साल-दर-साल आधार पर 12.69 प्रतिशत गिरकर 34.66 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, भारत का कुल निर्यात (व्यापार और सेवाएं) मई 2023 में 60.29 अरब डॉलर रहा जबकि मई, 2022 में यह 64.13 अरब डॉलर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *