गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में भीषण गर्मी, 42 डिग्री रहेगा तापमान: मौसम विभाग

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली एनसीआर में रविवार को लू चलने की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा।

आईएमडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 72 साल में पहली बार दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि अप्रैल के महीने में अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *