गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण क्षेत्र (कानून व्यवस्था) पी. साई चैतन्य ने शुक्रवार को यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कमिश्नर टास्क फोर्स, साउथ जोन की टीम ने मोगलपुरा पुलिस के साथ मिलकर हैदराबाद निवासी चारों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में आईए खिदमाते मी सेवा सेवा के मालिक मोहम्मद इब्राहिम (45), शेख अमीर (29), मोहम्मद शाहबाज (19) और मोहम्मद शनावाज़ (26) के जरूरतमंद ग्राहकों को उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करते और उनसे मोटी रकम वसूल करते थे।
आरोपियों के पास से हैदराबाद के विभिन्न सर्किलों के 243 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और एक थंब स्कैनर, एक सीपीयू, एक मॉनिटर, एक प्रिंटर और चार सेल फोन जब्त किए गए। इस गिरोह ने कुछ अन्य ऑनलाइन केंद्र मालिकों के साथ मिलकर इस धंधे को अंजाम देता था। यह गिरोह उन ग्राहकों को जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में शामिल था जिनका जन्म विवरण जीएचएमसी के रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है। सभी आरोपियों ने आवेदकों से अच्छी खासी रकम वसूल की और जीएचएमसी के अधिकारियों को अंधेरे में रखकर अवैध रूप से जन्म प्रमाण पत्र जारी किये। इस गिरोह ने जून, 2022 से अब तक लगभग 3000 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *