गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली छेना बनाने की फैक्ट्री पर मारा छापा

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सहायक खाद्य आयुक्त डॉक्टर सुधीर सिंह ने शनिवार को विभागीय टीम के साथ पाउडर से नकली छेना बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा और मौके से नमूने लेकर कई क्विंटल नकली छेना नष्ट किया। श्री सिंह और विभाग की टीम ने आज जिला मुख्यालय के समीप गांव मटामई करखौली में नकली छेना बनाने की जानकारी मिलने पर फैक्टरी में छापा मारकर मौके से छेना बनाने का पाउडर बरामद किया।

उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी के संचालक सौरभ कुमार और नवल कुमार है जो छेना बनाकर जिले में तथा अन्य जिलों में भी दुकानदारों को नकली छेना की आपूर्ति करते हैं। जांच टीम ने छेने के नमूने लेकर उसे जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला भेजा है। इसके अलावा बाकी मिले नकली छेना को नष्ट करा दिया गया है।

टीम ने फैक्ट्री का लाइसेंस भी सही नहीं पाया जिसके संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा है मिलावटखोरों के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा जो लोग आम लोगों के जन जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *