गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

असली मुद्दो से ध्यान भटकाने के लिये हो रहे हैं फर्जी एनकाउंटर

लखनऊ : अखिलेश यादव ने कहा है कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार फर्जी एनकाउन्टर करवा रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर दौरे पर गये यादव ने गुरूवार को कहा कि भाजपा सरकार समाज को बांट रही है। असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए फर्जी एनकाउन्टर करवाये जा रहे है। अपनी कुर्सी, पद बचाने के लिए भाजपा सरकार में अधिकारियों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया हैं। अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश फर्जी एनकाउन्टर का उत्तम प्रदेश बन गया है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदेश और देश की जनता बदलाव चाहती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है और भाजपा के सत्ता में रहते डा भीमराव अंबेडकर का संविधान सुरक्षित नहीं है। भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। जब सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में दिया गया हक, सम्मान और आरक्षण कैसे मिलेगा। जब तक भाजपा सरकार सत्ता में है। बाबा साहब का संविधान सुरक्षित नहीं है।
उन्होने कहा कि भाजपा शासन में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। सत्ता संरक्षित अपराधी गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार कर रहे है। मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मजबूत संगठन है। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *