सूरत : गुजरात में सूरत जिले के कामरेज क्षेत्र में एक घर से 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का नकली बनाने का सामान और संदिग्ध घी बरामद किया गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर मांकणा गांव में स्वर्ग सोसायटी के एक मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां से व्रज वाटीका लेबल लगे और बिना लेबल के संदिग्ध घी के लगभग 15 किलोग्राम के 69 डिब्बे तथा अलग-अलग ब्रांड के 100,200 और 500 मिली के घी भरे डिब्बे, प्लास्टिक के खाली केन, घी गर्म करने का सामान, गैस का चूल्हा, गैस सिलेंडर, एक फिल्टर मशीन सहित कुल 13,42,713 रुपये कीमत का सामान जब्त करके इसकी सूचना फूड ऐन्ड ड्रग्स विभाग को दे दी गयी।
उन्होंने कहा कि वहां काम कर रहे महेशभाई भी. बगीया (31) ने पूछताछ में बताया कि वह उसके शेठ प्रितेशभाई दि. गवेरीया और रविभाई गो. कणथिया के लिए इस मकान में काम करता है। वह यहां पाम तेल को गर्म करके अलग-अलग फ्लेवर मिलाकर घी बनाता है और घी को डिब्बों में भर कर पैकिंग करने का काम करता है और उसका शेठ घी व्रज वाटिका फुड प्रोडक्ट के नाम से अलअ-अलग स्टीकर लगाकर बाजार में बेचता है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
