गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी से उत्तराखंड तक फैला फर्जी मैरिज ब्यूरो नेटवर्क

मेरठ। मेरठ में फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर लोगों को ठगने का नेटवर्क वेस्ट यूपी ही नहीं, उत्तराखंड तक फैला है। फर्जी मैरिज ब्यूरो की आड़ में लोगों को फंसाकर उनसे रकम और जेवर ऐंठे जा रहे थे। गैंग का सरगना पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर ठग रहा था। चार महीने में 100 लोगों से ठगी हुई है। लड़के-लड़कियों का ये गैंग पहले कस्टमर को शादी कराने का झांसा देकर उसे भरोसे में लेता। इसके बाद लड़कियां दिखाता। लड़की पसंद आने के बाद रिश्ता पक्का करने के नाम पर पैसों की डील होती। इसके बाद ये गैंग अपना नंबर और ठिकाना बदल देता। फर्जी मैरिज ब्यूरो के इस जाल में मेरठ सहित उत्तराखंड तक के लड़के, लड़कियां फंस चुके थे। रविवार को मेरठ पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा है। तीन लड़कियों हिमानी, साक्षी और शिवानी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मुख्य सरगना आशु और चिराग फरार है। लड़कियों से पूछताछ में कई सच सामने आए हैं। इनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं गैंग के सरगना और एक अन्य युवक जो फरार हैं, उसकी तलाश जारी है।
ऑनलाइन विज्ञापन कर फंसाते कुंवारे लड़के
मेडिकल थाना क्षेत्र में शादी संगीत नाम से बने इस मैरिज ब्यूरो में 3 लड़के, 3 लड़कियां मौके पर काम करती मिली हैं। ये लोग ऑनलाइन मैट्रिमोनियल का विज्ञापन दिखाकर कुंवारे लड़के, लड़कियों को फंसाते। इनका मेन टारगेट कुंवारे लड़के होते। दूसरा टारगेट पैसे वाले लोग, बिजनेसमैन होते जिनकी शादी नहीं हो रही, या जिनका तलाक हो गया और दोबारा शादी करना चाहते हैं। ऑनलाइन विज्ञापन देखकर ऐसे लोग इस मैट्रिमोनियल कंपनी से ऑनलाइन ही संपर्क करते।
कंपनी ने अपने यहां 3 लड़कियों को जॉब पर रखा है। हर कस्टमर को उन्हीं लड़कियों की तस्वीर दिखाई जाती। गाजियाबाद के रामानंद को भी उन्हीं लड़कियों की तस्वीर दिखाकर पसंद कराया गया। रामानंद ऑफिस पहुंचा तो वहां जिस लड़की से वो अपना रिश्ता तय कर चुका था, दूसरी पार्टी उसी लड़की से दोबारा रिश्ता कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *