गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेडिकल स्टोर से नकली दवाएं जब्त

भुवनेश्वर : ओडिशा में पुलिस ने झारसुगुड़ा और बरगढ़ से डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत की दवाईयां जब्त की है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि एक लाख 70 हजार रुपये की दवाएं मेसर्स अमित मेडिकल एजेंसियों, झारसुगुड़ा और मेसर्स विकास एंड कंपनी, बरगढ़ से जब्त की गई हैं। इन दवाओं के निर्माताओं ने पुष्टि की कि दवाएं उनके द्वारा निर्मित नहीं की गयी है। यह भी पुष्टि की गयी है कि दवाओं की आपूर्ति वाराणसी, उत्तर प्रदेश की तीन फर्मों से की गई थी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने विवरण उपलब्ध कराया गया था कि जिसमें पुष्टि की गई है कि उन थोक विक्रेताओं के ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *