नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया एवं कुछ अखबारों में प्रकाशित रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) में हवलदार एवं सहायक निरीक्षक के 9500 पदों पर भर्ती की खबर का खंडन किया है। रेल मंत्रालय ने कहा कि आरपीएफ में 9500 हवलदारों एवं सहायक निरीक्षकों की भर्ती का संदेश प्रसारित किया गया है जबकि मंत्रालय अथवा आरपीएफ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अथवा किसी भी प्रिंट या इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में ऐसी कोई अधिसूचना साझा नहीं की है। रेल मंत्रालय ने कहा कि यह समाचार पूर्णत: फर्जी है और इसे सभी प्रतिष्ठित एवं जिम्मेदार मीडिया संगठनों द्वारा संज्ञान में नहीं लेना चाहिए।
