गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सूरत में नौ लाख 36 हजार के नकली नोट, नोट छापने का सामान बरामद

सूरत : गुजरात में सूरत शहर के लिंबायत इलाके में विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने नौ लाख 36 हजार रुपये से अधिक के नकली नोट और नोट छापने का सामान बरामद किया है।
एसओजी ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर लिंबायत, नगर, सरदार नगर मार्केन्डेय मंदिर के सामने, ऑफिस नंबर 2, प्लॉट नंबर 15, पहली मंजिल पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से 9,36,100 रुपये की नकली नोट, एक कलर प्रिंटर, कटर मशीन तथा नोट छापने का अन्य सामान, स्थानीय न्यूज चैनल का माइक और साप्ताहिक का आईकार्ड जब्त करके तीन लोगों को पकड़ लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान फिरोज सुपडु शाह (46), बाबुलाल गंगाराम कपासीया (41) और सफीकखान इस्माइलखान (53) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *