गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली कागजात की बदौलत नौकरी कर रहा फर्जी अध्यापक गिरफ्तार

teacher suspend

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पैकोलिया थाने की पुलिस ने एक फर्जी सहायक अध्यापक को गिरफ्तार किया है। उस पर पुलिस ने पहले ही 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया है कि जिले के पैकोलिया थाने की पुलिस द्वारा फर्जी सहायक अध्यापक सन्तकबीरनगर जिले के दौलतपुर ग्राम निवासी रामगोपाल को गिरफ्तार किया गया है। वह भानुप्रताप यादव के नाम पर फर्जी, कूटरचित अवैध दस्तावेजों के सहारे जलालाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा था। उसके विरुद्ध पैकोलिया थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ये काफी दिनों से फरार चल रहे था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *