गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

मुंबई : वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, पावर और यूटिलिटीज समेत चौदह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भी गिर कर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159.21 अंक का गोता लगाकर 59567.80 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.40 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.18 प्रतिशत टूटकर 24,941.78 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.12 प्रतिशत की तेजी लेकर 28,281.10 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3634 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1811 में लिवाली जबकि 1701 में बिकवाली हुई वहीं 122 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 31 कंपनियां लाल जबकि 18 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 14 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान आईटी 1.68, टेक 1.48, पावर 1.13, कमोडिटीज 0.03, सीडी 0.20, एफएमसीजी 0.17, वित्तीय सेवाएं 0.10, इंडस्ट्रियल्स 0.14, दूरसंचार 0.23, यूटिलिटीज 0.97, बैंकिंग 0.18, कैपिटल गुड्स 0.30 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समूह के शेयर 0.01 प्रतिशत गिर गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.40, जर्मनी का डैक्स 0.26, जापान का निक्केई 0.18, हांगकांग का हैंगसेंग 1.37 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.68 प्रतिशत लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *