गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से किसान की मौत

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रतनपुर बंथरा गांव निवासी बालक राम शाक्य (60) बटाई पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बालक राम शुक्रवार को करीब 9:30 बजे गांव से करीब एक किमी दूर गांव के ही निवासी खेत मालिक पप्पू सेंगर दूधिया के खेत में बगिया में बने मुर्गी फार्म के टीनशैड पर तोरई तोड़ने के लिए चढ़ा था। बालक राम टीनशैड पर तोरई तोड़ रहा था कि तभी वहां पर टीनशैड से लगभग छूती हुई निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *