गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली का तार गिरने से किसान की मौत

भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना क्षेत्र के नौरा गांव में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे एक किसान पर आज बिजली का तार गिर जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे 20 वर्षिय किसान अनूप को परिजन धौलपुर जिला अस्पताल लेकर भी पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवा किसान के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बताया गया कि अनूप गेहूं की फसल काटने के लिए अपने खेतों पर गया हुआ था। फसल काटने के दौरान किसान के खेतों से जा रही बिजली सप्लाई का एक तार टूटकर किसान पर गिर किया। मौके पर मौजूद परिजनों द्वारा शोर मचाने पर बिजली सप्लाई को बंद कर किसान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *