शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयसिंहनगर थाने के खन्नौधी गाँव निवासी किसान रामसेवक कुशवाहा (55) खेत से काम कर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में बिजली गिरने से वह घायल हो गया, घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कल उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया गया है।
