गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलगाडी से कटकर किसान की मौत

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना इलाके में मंगलवार सुबह रेलगाडी से कटकर किसान की मौत हो गई। थाना प्रभारी गोपाल लाल ने बताया कि गेणोली निवासी पप्पू रैगर 40 का गांव के नजदीक ही रेलवे ट्रैक के दोनों और खेत हैं। मंगलवार सुबह पप्पू एक से दूसरे खेत पर जा रहा था, तभी रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान वह आगरा से रतलाम जा रही आगरा फोर्ट ट्रैन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलगाडी के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर के जरिये मांडलगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *