गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से किसान की मौत

भीलवाडा : राजस्थान के भीलवाड़ा में बुधवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मंगरोप थाने के दर्री निवासी भैंरू लाल बैरवा 50 को खेत पर कृषि कार्य करते करंट लगा। इससे वह अचेत हो गया। भैंरू को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह मांडल थाने के घोड़ास गांव की रतन गुर्जर 35 की पिछले दिनों अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, जहां आज दोपहर रतनी ने दम तोड़ दिया। मंगरोप व मांडल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *