गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमरोहा में किसान की हत्या

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के धनौरा क्षेत्र में बुधवार सुबह बेख़ौफ़ बदमाशों ने अतिव्यस्त बाज़ार में एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। इस दुस्साहिक वारदात के विरोध मेें आक्रोशित किसानों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज़ सुबह लगभग नौ बजे बछरायूं क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी रविंद्र यादव (30) उर्फ कलुवा मंडी धनौरा-अमरोहा मार्ग पर स्थित थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के अंतर्गत अतिव्यस्त कुआं खेड़ा बाज़ार में हेयर कटिंग सैलून पर शेविंग करा रहे थे।

इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने कृषक को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद घायल हालत में रविन्द्र यादव हेयर कटिंग सैलून से बाहर की ओर जान बचाने के लिए दीवार फांदने के लिए जैसे ही भागा, बदमाशों ने पीछा करते हुए एक के बाद एक इस तरह तड़ातड़ गोली बरसा कर रविन्द्र यादव की हत्या कर दी।
घटना के बाद हत्यारे फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हत्याकांड से बाज़ार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा काफ़ी संख्या में किसान घटनास्थल पर इकठ्ठा हो गए। घटना से आक्रोशित किसानों ने मंडी धनौरा ब्लाक के सामने बदायूं -पानीपत स्टेट हाइवे -51 पर जाम लगा दिया जिससे हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए किसानों को जाम खोलने के लिये राजी कर लिया। मौके पर एसटीएफ और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *