गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान ने कर्ज चुकाने अपने साथ हुयी लूट की रची साजिश, चार गिरफ्तार

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में बैंक आफ बड़ौदा से पैसे निकालकर जा रहे किसान ने खुद ही 10 लाख की लूट की साजिश रच ली। फरियादी का स्वयं पर कर्ज था, जिसकी जानकारी उसके घर वालो को नही थी। कर्ज चुकाने के लिए उसने यह साजिश रची थी।
पुलिस महानिरीक्षक दीपिका सूरी ने आज इसका खुलासा करते हुए चार आरोपियों शिवम मीना, दीपक मीना, संजय मीना एवं आयुष जैन को गिरफ्तार कर उनसे 10 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। दरअसल यह किसान शिवम मीना पर लाखों रुपए का कर्ज था जिसको चुकाने लिए खुद के साथ ही लूट की घटना करवायी। इस घटना को शिवम के तीन दोस्तों के साथ मिलकर ही अंजाम दिया, जो मोटर साइकिल पर सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *