गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों को उनकी फसल का नहीं हो रहा भुगतान

जालंधर : पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनीवाल ने रविवार को कहा कि किसानों के मुद्दों पर राजनीति करके राज्य की सत्ता हड़पने वाली भगवंत मान सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
नैनेवाल ने कहा कि गेहूं की लिफ्टिंग नहीं होने और किसानों को गेहूं की फसल का भुगतान नहीं होने से किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं और आढ़तियों को भी लिफ्टिंग ना होने भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि बार-बार बारिश होने से मंडियों में पहुंची फसल खराब हो रही है और पंजाब सरकार श्री केजरीवाल को खुश करने के लिए कर्नाटक में रोड शो करने में मस्त है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार किसानों की हमदर्द सरकार है, जो किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार है।
फिल्म स्टार होबी धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस और पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। पंजाब के सभी उद्योग देश के अन्य राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं, जो कि बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि अब पंजाबियों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देना चाहिए, ताकि पंजाब को तरक्की के रास्ते पर लाकर एक समृद्ध राज्य बनाया जा सके। पंजाब को कर्ज मुक्त किया जा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *