गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों ने भगवंत मान का पुतला फूंका

सिरसा : हरियाणा के अग्रणी किसान संगठन भारतीय किसान एकता (बीकेई ) की ओर से पंजाब के किसानों के साथ वादाखिलाफ़ी और किसानों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में रोष प्रदर्शन कर श्री मान का पुतला फूंका गया। बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख की अध्यक्षता में किसानों ने नगर के नेहरु पार्क से चलकर बाजारों से होते हुए पंजाब सरकार और और सीएम भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर पहुंचे। यहाँ किसानों ने पंजाब के सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका।
श्री औलख ने बताया कि पंजाब के किसानों की सामूहिक मांगो को लेकर पंजाब के प्रसिद्ध किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछली 19 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं। जिनके समर्थन और पंजाब की आप सरकार के विरोध में पूरे देश भर मे आज विरोध प्रदर्शन कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले जलाए गए हैं। ताकी किसान विरोधी सरकारों को पता चल सके कि किसी भी राज्य में किसान पर विपता पड़ती है तो उनके साथ पूरे देश का किसान खड़ा है।
इस मौके पर प्रकाश सिंह साहूवाला, गुरलाल सिंह भंगू, अंग्रेज सिंह कोटली, गुरविंदर बेदी, नवदीप स्लारपुर, रामकुमार मिस्त्री भंगू, तलविंदर सोखी, अमरीक सिंह सरदूल सिंह मोरीवाला , राजू रुघुआना, नरेंद्र मोरीवाला रविंद्र गिल आदि किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *