हिसार : हरियाणा के फतेहाबाद में सोमवार को पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में किसान संगठनों ने भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रधान बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया। जिले के रतिया क्षेत्र से शुरू हुई शव यात्रा फतेहाबाद पहुंची और लघु सचिवालय के बाहर पुतला दहन किया। किसानों और प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या होने के चलते इस प्रदर्शन के दौरान राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। शव यात्रा के दौरान किसानों के वाहनों की भी लम्बी कतार देखने को मिली। व्यवस्था बनाने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल यहां तैनात किया गया था।
रतिया के गांव नथवान स्थित श्री अंगीठा साहिब गुरुद्वारे से किसानों ने एक वाहन पर पुतला रखकर शव यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों पर किसान सवार थे। यात्रा नथवान से रतिया पहुंची, इसके बाद हमजापुर, अहरवां, अयाल्की होते हुए फतेहाबाद पहुंची। किसानों ने फतेहाबाद लघु सचिवालय पहुंच कर गेट के बाहर प्रदर्शन किया गया और फिर पुतला दहन किया।
किसानों ने किया बृजभूषण का पुतला दहन
