गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्जा नहीं चुकाने पर किसानों की जमीन कुर्क

अजमेर : राजस्थान में गत चार वर्षों में कर्जा नहीं चुकाने के सम्बंध में 19,422 किसानों की जमीन कुर्क की गई है। इस आशय का खुलासा अजमेर स्थित राजस्व मंडल राजस्थान मुख्यालय के रेकार्ड से हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर में राजस्व मंडल के रेकॉर्ड पर जिलेवार सूची में सर्वाधिक कुर्की 4421 अलवर जिले में तो सबसे कम 10 अजमेर जिले में हुई है जबकि डूंगरपुर एक मात्र ऐसा जिला रहा जहां पिछले चार साल में किसी किसान की जमीन कुर्क नहीं की गई है। इसके अलावा जयपुर में 2945, भरतपुर में 1540, श्रीगंगानगर में 1392, हनुमानगढ़ में 1903, झुंझुनूं में 1059, सीकर में 1160 किसानों की जमीन कुर्क की गई है। इसी सूची में प्रदेश के अन्य जिलों से जमीनों की कुर्की की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *