सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में खेत की मेड़ पर आने-जाने को लेकर हुए विवाद के चलते तीन सगे भाईयों ने एक किसान की लाठी से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम मठदेवरी में खेत की मेड़ से आने-जाने को लेकर हुए विवाद में ओमकार, गणेश व लीला इन तीनों सगे भाईयों ने कल किसान रविशंकर पर लाठियों से हमला कर दिया।
घायल रविशंकर को लखनादौन अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया, यहां से भी उसे नागपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। नागपुर ले जाते समय रास्ते में रविशंकर ने दम तोड दिया। पुलिस ने तीनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ की जा रही है।
