गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महोबा में किसान की हत्या

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में गुरुवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
पुलिस उप अधीक्षक उमेश चन्द्र ने बताया कि खोनरिया गांव निवासी किसान लालसिंह यादव (50) का रक्तरंजित शव उसके खेत मे चारपाई पर पड़ा पाया गया। उसकी गला रेत कर हत्या की गयी है। मृतक अन्ना पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए रोज की तरह रात में खेत पर ही सोया था। सुबह खाना लेकर खेत पहुंचे परिजनों ने उसका शव देखा।
उन्होने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नही है लेकिन प्राथमिक जांच.पड़ताल में मृतक के परिवार की गांव में रंजिश होने की बात प्रकाश में आई है। उसका जमीन.जायदाद को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस इसके आधार पर घटना के अन्वेषण में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *