गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उन्नाव में किसान की हत्या

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के एफ चौरासी क्षेत्र में शनिवार शाम मशीन से मवेशियों के लिए चारा काट रहे किसान की गड़ासे से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोसी घर में ताला बंदकर परिवार के साथ भाग गया। मृतक किसान की मां द्वारा पड़ोसी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने रविवार को बताया कि मूलत: ऊगू नगर पंचायत निवासी रामखेलावन (50) पिछले चार साल से मां राजरानी के साथ फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मिट्ठूखेड़ा गांव में रह रहा था। मृतक गांव में ट्यूशन पढ़ाने के साथ ही ढाई बीघा खेत में अनाज उगाकर मां व खुद का पेट पालता था। ग्रामीणों की माने तो शनिवार शाम सात बजे के लगभग रामखेलावन जब घर के बाहर लगी हाथ मशीन से मवेशियों के लिए चारा काट रहा था, तभी उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी वृद्ध मां बाहर निकली और खून से लथपथ बेटे को देखा। मां की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच करने के बाद मृतक की मां से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी घटना के बाद से परिवार सहित भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *