गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़कों पर बैठे किसान, टोल किया फ्री

यमुनानगर : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी की न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर खरीद करने की मांग को लेकर गत मंगलवार को दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वाले किसानों पर हुये कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज यहां किसानों ने प्रदर्शन कर मिल्क माजरा टाेल प्लाज़ा फ्री करा दिया।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसानों पर हुये लाठीचार्ज को लेकर करनाल और शाहबाद पहुंचे और किसानों पर की गई कथित कार्रवाई की कड़ी निंदा की। किसानों ने अपने नेता हरपाल के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया तथा इसे फ्री करा दिया। हरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने की बात कही थी मगर अब एमएसपी भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि किसान अपने हकों की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे थे। अब उनकी मांग है कि जिन किसानों को कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया है उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *