गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों ने बेची 94.25 टन पराली

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शुभम बायो एनर्जी ने किसानों से अब तक 94.25 टन पराली की खरीद की है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पराली प्रबंधन को लेकर प्रशासन लगातार प्रयासरत है तथा किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें पराली को सढ़ा कर खाद बनाने हेतु निशुल्क डी कंपोजर किसानों को वितरित किए जा रहे हैं।आधिकारिक सूत्र ने बताया कि जिला प्रशासन की अनोखी पहल के तहत जिले में शुभम बायो एनर्जी ने खेत से बेलर द्वारा धान कटाई के उपरांत फसलों अवशेषों या पुआल का बंडल तैयार कर खेत में ही पराली खरीदी गयी। गौरतलब है कि पराली को संबंधित उद्यमी द्वारा 150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग और राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया कि किसानों से अधिक से अधिक पराली खरीद कराया जाए और उनको उचित मूल्य दिलाया जाए। साथ ही किसानों से अनुरोध किया गया कि पराली को न जलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *