गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों ने प्रदेशभर में निकाला ट्रैक्टर मार्च

सिरसा : भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) के आह्वान पर शनिवार को प्रदेशभर में तहसील,उपमंडल व जिला मुख्यालयों पर बाजारों में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। इससे पहले किसान शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों ने किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला की अगुवाई में उपमंडलाधिकारी को एक मांगपत्र सौंपा गया। तत्पश्चात किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर बाजारों से होते हुए कपास मंडी पहुंचे ओर एक सभा की। इसी तरह डबवाली में भी किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला जिसकी अगुवाई युवा अध्यक्ष जगविंद्र सिंह माखा ने की। टैक्टर मार्च के दृष्टिगत पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी।
भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) के हिसार जोन के प्रभारी सिंकदर सिंह रोड़ी ने कपास मंडी में एकत्रित किसानों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली कूच को लेकर रणनीति तय करने के लिए रविवार को कुरूक्षैत्र के ब्र्हमसरोवर पार्क में प्रदेशभर की विभिन्न किसान जत्थेबंदियों,खाप पंचायतों व सरपंच यूनियनों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में किसानों के हक में ऐतिहासिक फैसला लिया जाएगा। उन्होंने किसानों को संयम रखने की यलाह देते हुए कहा कि जब तक संयुक्त किसान मोर्चा की दिल्ली पहुंचने की कॉल नहीं आती वे आगे नहीं बढ़ेगे बल्कि इसके लिए तैयारी पूरी रखेंगे। इस दौरान किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
श्री सिंकदर रोड़ी ने कहा कि किसानों की मांगों के समर्थन में शुक्रवार को टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन किया गया। आज प्रदेशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। सरकार तानाशाही अपनाते हुए किसानों पर तरह-तरह से अत्याचार किए जा रहे हैं। कभी आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है, तो कहीं गोलीबारी व लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन की ओर से सभी लोकल रास्तों को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण लोगों का आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कुनीतियों को देखते हुए ट्रैक्टर मार्च से संघर्ष शुरू हो चुका है। वे कल भी किसानों के साथ थे और आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।
किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने कहा कि किसान गांधीवादी तरीके से अपना आदोंलन कर रहें हैं, बावजूद इसके राज्य सरकार किसानों व आमजन को प्रताडि़त करने पर तुली हुई है। सिरसा से राजस्थान व पंजाब जाने वाले रास्तों को कंटीली तारें लगाकर रोक दिया गया है। शादी ब्याह की सीजन है वहीं मरीजों को भी एमरजेंसी में एक दूसरे राज्य में लाया ले जाया जाता है मगर ऐसा विकल्प भी नहीं छोड़ा गया है। सब्जी व फलों के न पहुंच पाने से आमजन को महंगे दाम पर खरीदने पड़ रहे हैं। इसी तरह बच्चों की परीक्षाएं ऐन सिर पर है,तैयारी के लिए इंटरनेट की आवश्यकता है,जिससे पढ़ाई बाधित होकर रह गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से अवरूद्ध मार्गों व इंटरनेट सेवा को तुंरत बहाल किए जाने की मांग भी रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *