गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्रुखाबाद : 24.5 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस एवं आबकारी विभाग ने दो अवैध शराब के तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक ट्रक और करीब 24.5 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को बताया कि जहानगंज थानाध्यक्ष बलराज भाटी एवं आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से मिली सूचना पर आज थाना क्षेत्र के काली नदी पुल के समीप में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पंजाब से एक ट्रक द्वारा लाई गई 464 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने ट्रक से पंजाब जनपद के मुहाली थाना डेराबस्ती साथनगर के तोहफापुर निवासी 25 हजार के ईनामी बदमाश रनजोध उर्फ सैकी, इसी थाना के भगत सिंह नगर परमजीत उर्फ मन्नी को गिरफ्तार किया। इन पकड़े गये शराब तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब हरियाण से शराब को लाकर बिहार, झारखंड, अरूणांचल प्रदेश में सप्लाई करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये इन शराब तस्करों के साथियों की तलाश एवं पूछताछ शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *