गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्रुखाबाद : नकली नोटों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनके पास से 100 व 200 रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं।
फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना मऊदरवाजा में तैनात निरीक्षक रमेश कुमार तथा एसओजी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने अपने दलबल के साथ रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम अर्रापहाड़पुर शनिदेव मंदिर के पास से ग्राम भोपतनगला निवासी धीरज शाक्य और मोहल्ला ढुईयां निवासी गौरव कश्यप को नकली नोटों के साथ पकड़ा।
मीणा ने बताया कि इनके पास से 100 रुपये के 21 नकली नोट व 200 रुपये के 43 नकली नोट बदामद हुए। उन्होने बताया कि इनकी कीमत 20,700 रुपय है। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे हरियाणा में पलबल से पहली बार नकली नोट लेकर आये थे। वे इन नोटों को बाजार में खरीददारी कर चलाने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *