शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज पिता और पुुत्री की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनारा तिराहे के पास आज मोटरसाइकिल पर सवार पिता जितेंद्र वंशकार और पुत्री अमृति को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों लोगों की मौत हो गयी। बताया कि पिता, बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है तथा प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
