दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा में बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम उमरा में कल रात्रि अचानक मौसम परिवर्तन एवं तेज बारिश के चलते बिजली गिरने से अपने घर के एक हिस्से में गाय बांधने गए पुत्र अन्नू आदिवासी (36) एवं पिता राधे आदिवासी (55) के ऊपर बिजली गिरने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इसी बीच पास में ही खड़े उनके दोनों बच्चे लखन दो वर्ष एवं हरि बाई 4 वर्ष भी बिजली की धमक एवं चिनगारियों से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
