गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटे पर हमला करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को श्रीनगर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर कथित रूप से अपने बेटे पर चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान सोनवार श्रीनगर निवासी महमूद अहमद वानी के रूप में की गई है, जिसे अपने बेटे की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार हमले में उपयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है, पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। राम मुंशी बाग थाना में कानून की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि “सोनवर श्रीनगर निवासी नजीर वानी के पुत्र महमूद अहमद वानी को अपने बेटे की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद पिता ने अपने पुत्र पर चाकू से वार किया। पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। राम मुंशी बाग थाने में आईपीसी की धारा 307 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और एफआईआर संख्या 121/2023 है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *