शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाने के खाम्हा गांव में पुत्र के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 6 जून को एक विवाह कार्यक्रम में मेहमानो के सामने पिता ने अखिलेश को घरेलू विवाद में मारपीट की थी, जिस पर उसने पिता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी थी। 8 जून की सुबह अखिलेश ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस जाँच में गवाहों ने बताया कि पिता के कारण बेटे ने आत्महत्या की है तो पुलिस ने आज पिता रामप्रसाद को अपने बेटे की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
