गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दामाद की गोली से ससुर की मौत

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपने चचेरे ससुर की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिल्थरा रोड कस्बे में वार्ड नंबर 10 में सोमवार रात करीब 11 बजे सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक ने मनीष सिंह (40) ने कहासुनी के दौरान अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया । इस घटना में उसके चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह (51) घायल हो गए वहीं अपनी ही गोली से मनीष सिंह खुद भी घायल हो गए । घटना के बाद दोनो घायलों को शामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बिल्थरा रोड पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने शत्रुघ्न को बेतहर ईलाज के लिए रेफर कर दिया । मऊ ले जाते समय शत्रुध्न की मौत हो गई ।
मामले में कार्यवाही करते हुए मंगलवार को पुलिस ने मनीष सिंह को हिरासत में ले लिया है तथा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि मनीष सिंह की तबियत खराब रहती है तथा उसका इलाज लखनऊ में चलता है । मनीष की तबियत खराब देख उसकी पत्नी नेहा ने अपने चाचा शत्रुघ्न सिंह को बुला लिया । सोमवार की रात्रि सभी लोग भोजन कर एक कमरे में ही सो गए । रात्रि 11 बजे मनीष अचानक जग गया और स्वप्न में हत्या होने की बात कहते हुए अपना पिस्टल ढूढने लगा । नेहा ने मनीष की तबियत खराब देखकर उसका पिस्टल दूसरे कमरे में रख दिया था। इसको लेकर मनीष नेहा पर गुस्सा हो गया । इसके बाद नेहा ने पिस्टल लाकर मनीष को दे दिया । मनीष ने इसके बाद पिस्टल लोड कर दिया । यह देख शत्रुघ्न सिंह ने मनीष को दबोचा तो मनीष की पिस्टल से गोली चल गई। दो गोली शत्रुघ्न सिंह के पेट में लग गई तथा एक गोली मनीष के पैर में लग गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *