नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की लाठी से प्रहार करके हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आज बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) भावना मराबी ने आज घटना स्थल का अवलोकन करने के बाद बताया कि कक्षा सातवी में अध्ययन करने वाली 13 साल की प्रीति की उसके पिता प्रमोद वंशकार ने लाठी से मारपीट करके हत्या कर दी है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसने बच्ची के साथ लाठी से मारपीट की थी। क्योंकि वह घर से बिना बताए इधर उधर चली जाती थी। कल उसकी हालत बिगडने के बाद रात को मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण कायम करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाही पूरी करायी।
