कामारेड्डी : तेलंगाना में कामारेड्डी जिले के शेयर शंकर थांडा में शनिवार सुबह पिता-पुत्र की सांप केे काटने से मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रवि (40) और विनोद (12) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह घटना आज सुबह उस वक्त घटी जब विनोद सो रहा था और उसे सांप ने डस लिया। पिता ने पुत्र को बचाने का प्रयास किया तो सांप ने उसे भी डस लिया। जिसके बाद, उन्होंने उपाय के रूप में कुछ पत्तियां लगायीं लेकिन विनोद की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अगर पिता-पुत्र को समय पर अस्पताल में भर्ती कराया होता तो दोनों की जान बच सकती थी।
सर्पदंश से पिता, पुत्र की मौत
