चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि सपना का मोबाइल फोन और सिम कार्ड ज़ब्त कर जानकारी इकट्ठी करने के लिए डाटा विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। पिछले दिनों ब्यूरो ने जालंधर मोटर वाहन निरीक्षक के कार्यालय में अचानक जांच की और बड़े स्तर पर निजी एजेंटों के साथ मिलीभगत कर व्यापारिक तथा निजी वाहनों की जांच किये बिना फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के घाेटाले का पर्दाफाश किया था। इस प्रकरण में जालंधर के मोटर वाहन निरीक्षक नरेश कलेर समेत 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में महिला एजेंट गिरफ्तार
