गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 महिला जिला शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

दाहोद : गुजरात के दाहोद जिले में महिला जिला शिक्षा अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते हुए गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी सूत्रों ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी दाहोद वर्ग-1 गिरीशभाई दवे की पुत्री श्रीमती काजल ने शिकायतकर्ता से प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए दस हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त होने वाला है उसके पेंशन मामले के कागजात में कोई बकाया नहीं है इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रमाण पत्र देना था। शिकायत के आधार पर एसीबी ने आज जिला सेवा सदन दाहोद में द्वितीय तल पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाल बिछाकर 10,000 रुपये लेते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *