गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीजापुर में महिला नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने एक हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र से महिला नक्सली मडकाम हूंगी को गिरफ्तार किया है। अप्रैल 2021 में हुई टेकुलगुडेम मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे और 30 जवान घायल हुुए थे। इस घटना में हार्डकोर नक्सली मड़काम हूंगी मुत्तामड़गु, उड़तामल्ला थाना पामेड़ की निवासी है। उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट जगदलपुर में आज पेश किया गया है। गिरफ्तार की गई महिला माओवादी टेकुलगुडेम मुठभेड़ में शामिल बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *