उमरिया : मध्यप्रदेश के उमरिया में आज लोकायुक्त पुलिस ने जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती रीनी गुप्ता को एक लाख बीस हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला अधिकारी को उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। पड़ोसी शहडोल जिले के बुढ़ार क्षेत्र निवासी निपेंद्र सिंह की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त पुलिस के दल ने यह कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार उमरिया जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती गुप्ता शराब जप्ती का प्रकरण नहीं बनाने के एवज में शिकायतकर्ता से रुपयों की मांग कर रही थीं। प्रारंभिक पड़ताल में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी महिला अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
महिला अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
