गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में पदस्थ एक महिला पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने एक व्यक्ति से भूमि के नामांतरण के लिए आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के अनुसार आलोट के ग्र्राम आनन्दगढ निवासी किसान भारत सिंह चौहान को अपनी भूमि का नामांतरण करवाना था। इसके लिए उनसे तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था।

आलोट के पटवारी हल्का न.27 में पदस्थ महिला पटवारी प्रियंका सोनी ने नामांतरण के लिए भारत सिंह से आठ हजार रुपए रिश्वत देने की मांग की। आवेदक ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को की थी। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजना बनाई और भारत सिंह को विशेष रसायन लगे रिश्वत के नोट लेकर प्रियंका सोनी को देने भेजा।
प्रियंका सोनी ने आवेदक भारत सिंह को आलोट के कारगिल चौराहे पर बुलाया था। लोकायुक्त पुलिस ने पूर्व योजनानुसार भारत सिंह को रिश्वत की रकम लेकर कारगिल चौराहे पर भेजा। जैसे ही भारत सिंह ने महिला पटवारी को रिश्वत की रकम सौंपी, लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को पकड लिया। महिला पटवारी के हाथ विशेष रसायन से धुलवाए जाने पर उसके हाथ रंग गए। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी प्रियंका सोनी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *