गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में महिला सरपंच की मृत्यु

कोटा : राजस्थान में कोटा जिले की सारोला ग्राम पंचायत की युवा महिला सरपंच प्रीति सिंह झाला (31) की आज एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रीति झाला दोपहर जब अपने पिता रणवीर सिंह झाला (60) के साथ जीप से कुन्हाड़ी से सारोला ग्राम पंचायत मुख्यालय जा रही थी तब बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में बारां रोड पर एक कार के अचानक ब्रेक दबा देने से उसके पीछे चल रही उस जीप का संतुलन बिगड़ गया,जिसमें पिता-पुत्री सवार थे।
इस हादसे में महिला सरपंच प्रीति झाला और उनके पिता बांई मुख्य नहर समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह झाला घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए कोटा के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रीति झाला को मृत घोषित कर दिया,जबकि रणबीर सिंह झाला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एमबीए तक शिक्षित युवा महिला सरपंच प्रीति झाला सांगोद विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत समिति के सारोला ग्राम पंचायत की सरपंच थी और दो साल पहले ही वह चुनाव जीती थी। राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने युवा महिला सरपंच प्रीति झाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *